वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में दिल दहला देने वाली वारदात: तीन दिन से लापता युवक का शव एयरफोर्स स्टेशन के अंदर नहर से बरामद, परिजनों ने तीन युवकों पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप

पठानकोट में दिल दहला देने वाली वारदात: तीन दिन से लापता युवक का शव एयरफोर्स स्टेशन के अंदर नहर से बरामद, परिजनों ने तीन युवकों पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप

पठानकोट में पिछले तीन दिनों से लापता चल रहे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एयरफोर्स स्टेशन के अंदर नहर से बरामद किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है तथा किसी दुकान पर काम करता था। मृतक की माता सुनीता देवी और रिश्तेदार प्रवीण कुमार ने रोते हुए आरोप लगाया कि 22 तारीख को गांव के ही तीन युवक उसे काम का झांसा देकर घर से अपने साथ ले गए थे और रंजिश के तहत उसे जंगल की तरफ ले जाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई तथा शव को नहर में फेंक दिया गया।

तलाश के दौरान जब नहर किनारे पंकज की चप्पलें और मोबाइल फोन मिला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद नौशहरा नाले से शव को बरामद कर लिया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि पंकज के शरीर, सिर और पीठ पर गंभीर चोट और मारपीट के गहरे निशान व लंबे जख्म साफ देखे जा सकते हैं।

मौके पर पहुंचे थाना सुजानपुर प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और परिजनों की शिकायत पर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!