वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ज़िला स्तरीय विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलों में लेंगे भाग: कमलदीप कौर

खेलों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अधिकारियों और शिक्षकों का विशेष योगदान: डीजी सिंह

पठानकोट :स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार कमलदीप कौर ज़िला शिक्षा अधिकारी एलीमेंटरी और  डीजी सिंह उप ज़िला शिक्षा अधिकारी एलीमेंटरी की रहनुमाई में मल्टीपर्पज़ स्पोर्ट्स स्टेडियम लमीनी के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय ज़िला स्तरीय प्राथमिक खेलें शानदार ढंग से संपन्न हुईं। इसके दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर हल्का इंचार्ज आम आदमी पार्टी सुजानपुर  अमित सिंह मंटू और विशेष अतिथि के तौर पर  राजेश कुमार डीईओ (सै.सिक्षा) पठानकोट, इनरव्हील क्लब डमटाल से  सीमा पुडाल, निहारिका, नीता मनी, बिंदू गुप्ता, आदर्श शर्मा, अर्चना अग्रवाल, चारु पुरी, श्री अनिल कुमार एसबीआई ब्रांच मैनेजर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे।

​मुख्य अतिथि  अमित सिंह मंटू ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के साथ-साथ हार-जीत को सहन करने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत खेल के मैदानों में रौनकें हैं और देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएँ दी जा रही हैं।

​ कमलदीप कौर ज़िला शिक्षा अधिकारी एलीमेंटरी ने शिक्षकों और खिलाड़ी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय खेलों में भागीदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राज्य स्तरीय प्राथमिक खेलों के लिए खिलाड़ी और शिक्षक इसी तरह ही अपनी मेहनत जारी रखते हुए राज्य स्तरीय खेलों में जीत प्राप्त करके पठानकोट ज़िले का नाम रौशन करेंगे

डीजी सिंह उप ज़िला शिक्षा अधिकारी एलीमेंटरी ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए शिक्षकों और अधिकारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिताओं संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बैडमिंटन में ब्लॉक पठानकोट-1 ने पहला, ग्रुप योगा में पठानकोट-3 ने पहला, रिदमिक योगा में ब्लॉक पठानकोट-3 ने पहला, आर्टिस्टिक योगा में पठानकोट-3 ने पहला, कबड्डी में ब्लॉक बमियाल ने पहला, खो-खो में ब्लॉक पठानकोट-1 ने पहला, रिले दौड़ में ब्लॉक नरोट जैमल सिंह ने पहला स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और ब्लॉक का नाम रौशन किया है।

​इस टूर्नामेंट के दौरान मंच संचालक की भूमिका सीएचटी रविकांत और सोनिका शर्मा ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर बीपीईओ  कुलदीप सिंह, बीपीईओ  राकेश ठाकुर, सीनियर सहायक अजय कुमार, ज़िला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार, सीएचटी कैलाश चंद्र, सीएचटी सरबजीत कौर, सीएचटी विजय सिंह, सीएचटी सुनील धोबड़ा, सीएचटी गुलशन सियाल, डॉक्टर मनदीप शर्मा, पीटीआई गुरशरण कौर, पीटीआई सुरिंदर कुमार, पीटीआई अजय कुमार, पीटीआई परमजीत कौर, पीटीआई सुलक्षणा शर्मा, पीटीआई राधा सांगरा, एचटी विकास कालिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर चेतन कुमार, बलकार अत्तरी समेत समूह कमेटी सदस्य और दफ़्तरी स्टाफ़ उपस्थित थे।
Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!