वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चंबा: मणिमहेश कैलाश और पांगी घाटी में हुई ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

चंबा: मणिमहेश कैलाश और पांगी घाटी में हुई ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

​चंबा:चंबा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मणिमहेश कैलाश से लेकर भरमौर और जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी तक बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मणिमहेश कैलाश में करीब दो से तीन इंच तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है और तापमान में भारी गिरावट आई है।

​मौसम बदलते ही बढ़ी ठंड और बढ़ाई मुश्किलें

​चंबा के प्रसिद्ध साच पास, भरमौर और पांगी घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई इस ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। बर्फ से ढके पहाड़ों का यह खूबसूरत नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही मौसम की चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं।

​ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के पल-पल बदलने और बर्फबारी के चलते रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे आवाजाही में परेशानी आ सकती है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पांगी की ओर जाने वाले रास्तों को तुरंत खुलवाने के लिए विभागीय मशीनरी को काम पर लगा दिया है, ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए।

​प्रशासन की अपील: एहतियात बरतें पर्यटक और श्रद्धालु

​जिला प्रशासन ने लोगों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

​”श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन करें।”

— मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त, चंबा

​फिलहाल, ताजा बर्फबारी ने चंबा के पहाड़ों की खूबसूरती में चार चांद जरूर लगा दिए हैं, लेकिन इन खूबसूरत वादियों के बीच सुरक्षा और सावधानी सबसे ज्यादा जरूरी है।

​रिपोर्टर: जितेंद्र मेहरा, चंबा

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!