वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जय बाबा पंच पीर सभा द्वारा वार्षिक भंडारा और कव्वाल महफ़िल का आयोजन

जय बाबा पंच पीर सभा द्वारा वार्षिक भंडारा और कव्वाल महफ़िल का आयोजन

जय बाबा पंच पीर सभा, शाहपुरी गेट, नहर किनारे, सुजानपुर में आज श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। प्रधान अमित रंधावा जी के सहयोग से बाबा जी की चादर रस्म अदा की गई, जिसके बाद भव्य वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया।

​बाबा जी के दरबार में शहर के निवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और प्रसाद ग्रहण किया। शाम को, एक विशेष कव्वाल महफ़िल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कव्वाल अपनी सुमधुर प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

प्रधान अमित रंधावा जी ने शहर निवासियों से अपील करते हुए कहा, “मैं सभी शहर निवासियों से अपील करता हूँ कि वे मेले में आएं, मेले की रौनक बढ़ाएं और बाबा जी का आशीर्वाद लें।”

​इस अवसर पर, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज, ठाकुर अमित सिंह मंटू जी, विशेष तौर पर मौजूद रहे। उनके साथ, ब्लॉक प्रधान सुजानपुर अभिषेक सालरिया जी और वार्ड नंबर 13 की एमसी सरोज बाला जी के पति सुरेंद्र शर्मा जी ने भी बाबा जी के चरणों में माथा टेका और मनोकामनाएं मांगीं।

​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राहुल सिद्धू, राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज के जनरल सेक्रेटरी कमल गिल, जनक राज, लवली कुमार, कनु कुमार, सचिन सहोता, अनु कुमार, अर्जुन भंडारी, शीतल, और अन्य सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!