वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोपाल अष्टमी पर कपिला गौशाला में हुआ गौ पूजन और भंडारे का आयोजन

गोपाल अष्टमी पर कपिला गौशाला में हुआ गौ पूजन और भंडारे का आयोजन

पठानकोट:(सुजानपुर) कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले पावन पर्व गोपाल अष्टमी के उपलक्ष्य पर कपिला गौशाला, पुल नंबर 5, सुजानपुर में गौ पूजन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

​गौशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम सैनी, संजोक्ता शर्मा और सुनीता महाजन जी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर गौ माता का विशेष पूजन किया गया और उनकी परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी गईं।

​गौ माता के पूजन में कपिला गौशाला के अध्यक्ष सतीश कुमार चौहान ,  सुरेश कुमार राजू एवं उनकी धर्मपत्नी, सेवादार रविंद्र जसरोटिया और कोफाउंडर गोविंद सिंह  ने भी भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

​अध्यक्षता कर रही संजोक्ता शर्मा, शोभा टंडन और सुधा महाजन  ने बताया कि गोपाल अष्टमी के दिन गौ माता की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने इसी दिन गौ चारण लीला आरंभ की थी। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर गौशाला में रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

​गौ पूजन और भंडारे के लिए दूर-दूर से गौ माता के श्रद्धालु गौशाला पहुंचे। इस मौके पर मोनिका अबरोल, मधु शर्मा, नीलम शर्मा, अभिलाषा, भारती शर्मा, शरद कुमार शर्मा, राजू, अंजना शर्मा, सुमन शर्मा, उषा शर्मा, विमला महाजन, आशा, रामप्यारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!