वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट के सुंदर नगर में सड़क की बदहाल तस्वीर पर दिखा एएमआई न्यूज़ की खबर का असर, गड्ढे भरने के बाद राहगीरों को मिली राहत

पठानकोट के सुंदर नगर में सड़क की बदहाल तस्वीर पर दिखा एएमआई न्यूज़ की खबर का असर, गड्ढे भरने के बाद राहगीरों को मिली राहत

​पठानकोट के सुंदर नगर में सड़क की बदहाल तस्वीर पर अब खबर का असर देखने को मिला है। कुछ समय पहले इसी सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर एएमआई न्यूज़ ने खबर दिखाई थी। गड्ढों की वजह से यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब इन गड्ढों को भर दिया गया है और सड़क की स्थिति पहले से बेहतर नजर आ रही है। यानी जिस सड़क पर गड्ढे लोगों के लिए परेशानी बने हुए थे, वहीं अब सड़क को दुरुस्त करने का काम दिखाई दे रहा है।

​मौके पर पहुंचकर जब हमने स्थिति देखी, तो सड़क पहले के मुकाबले काफी बेहतर नजर आई। यह सिर्फ गड्ढे भरने की तस्वीर नहीं, बल्कि एक स्थानीय समस्या के समाधान की तस्वीर है। जनता की समस्या को सामने लाना और उसके समाधान तक आवाज पहुँचाना, यही है एएमआई न्यूज़ का मकसद।

खबर का असर हुआ, सड़क सुधरी और लोगों को राहत मिली। ऐसी ही जनसमस्याओं की खबरों के लिए एएमआई न्यूज़ को लाइक, कमेंट और शेयर करें। आपकी आवाज हम तक पहुँचेगी और हम उसे आगे तक पहुँचाएंगे। धन्यवाद।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!