वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बीएसएल नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का पांचवें दिन भी नहीं चला सुराग, सुंदरनगर जलाशय में एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

बीएसएल नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का पांचवें दिन भी नहीं चला सुराग, सुंदरनगर जलाशय में एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

​सुंदरनगर/धनोटू:धनोटू सब्जी मंडी के बाहर गत सोमवार को बीएसएल नहर में छलांग लगाने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति का पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की दो टीमों ने सुंदरनगर जलाशय के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद भी लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका।

​सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत सोमवार को धनोटू स्थित सब्जी मंडी के बाहर एक जीप में बैठे 43 वर्षीय व्यक्ति ने अचानक नहर में छलांग लगा दी थी। नहर के तेज बहाव और उफनते पानी में कूदने के बाद वह तुरंत लापता हो गया। यह पूरी घटना वहां पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी, जिसके फुटेज सामने आने के बाद मामले की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि यह लापता व्यक्ति डुमट बैहली क्षेत्र से संबंधित है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए तलाश अभियान शुरू कर दिया था।

​जलाशय में तेज बहाव बन रहा बड़ी चुनौती

शनिवार को एनडीआरएफ की दो विशेष टीमों ने सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय में मोर्चा संभाला और लापता व्यक्ति की तलाश शुरू की। जवानों ने बोट्स और आधुनिक उपकरणों की मदद से जलाशय के संभावित स्थानों पर कई घंटों तक गहन सर्च अभियान चलाया। हालांकि, जलाशय में पानी का अत्यधिक तेज बहाव और गहराई बचाव दलों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है, जिसके चलते अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

​पुलिस प्रशासन जुटी जांच में

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि नहर में कूदने के बाद से ही लापता व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। पुलिस और बचाव दल हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सर्च अभियान के संबंध में तमाम आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!