वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों का विशेष योगदान – अमनदीप संधू

खेल बच्चों को समाज में व्यवहार करना सिखाते हैं:- कमलदीप कौर

पठानकोट,  शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री  कमलदीप कौर और उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री  डी.जी. सिंह के मार्गदर्शन में पठानकोट जिले की 12वीं जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलें मल्टीपरपज स्पोर्ट्स स्टेडियम लमीनी के खेल मैदान में शानो-शौकत से शुरू हो गईं। इस अवसर पर  अमनदीप संधू, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड पठानकोट ने मुख्य अतिथि, डीपीआरओ  राम लुभाया और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत कर नन्हे-मुन्ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

मुख्य अतिथि चेयरमैन  अमनदीप संधू ने रिबन काटने के बाद गुब्बारे छोड़कर खेलों की शुरुआत की और विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से जान-पहचान की और शो मैच का आनंद लिया। मुख्य अतिथि चेयरमैन  अमनदीप संधू ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है और खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान देती हैं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विशेष अतिथि डीपीआरओ  राम लुभाया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के साथ-साथ हार-जीत बर्दाश्त करने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस के दिशा-निर्देशों के तहत खेल के मैदानों में रौनकें हैं और देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री  कमलदीप कौर ने कहा कि खेल मनुष्य को समाज में व्यवहार करना सिखाते हैं और बच्चों को बचपन से ही खेलों से जोड़ना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। इस दौरान उपस्थित शख्सियतों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को सम्मान चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्राइमरी खेलों में पहले दिन कबड्डी नेशनल, खो-खो, रस्साकशी, बैडमिंटन, योग आदि के मुकाबले करवाए गए हैं। नतीजों संबंधी जानकारी देते हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री  डी.जी. सिंह ने बताया कि ग्रुप योग में ब्लॉक पठानकोट-3 ने पहला, रिदमिक योग में ब्लॉक पठानकोट-3 ने पहला, आर्टिस्टिक योग में ब्लॉक धार-1 ने पहला, खो-खो में ब्लॉक पठानकोट-1 ने पहला और बैडमिंटन में पठानकोट-1 ने पहला स्थान प्राप्त किया। सर्कल स्टाइल कबड्डी में पठानकोट-1 ने पहला स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संजीव मनी और सोनिका द्वारा स्टेज की कार्यवाही बखूबी निभाई गई। उन्होंने बताया कि

उम्मीद चैरिटेबल फाउंडेशन से वंदना शर्मा, सरोज शर्मा, रजनी और सुरुचि विज, उड़ान एनजीओ से डॉ. गोल्डी वर्मा,  प्रभा जी, आनंद वाहिनी एनजीओ से कुसुम खजूरिया जी, सुनीता जंडियाल, शैला तलवार, भारत विकास परिषद विवेकानंद सुजानपुर से  पुनीत जंडियाल,  अजय गुप्ता और नवनीत शर्मा, आशीष नेचुरल कुदरत हट से  सुनील महाजन और  दिशा महाजन, रोटरी क्लब ममूने से प्रधान वी.बी. तेराहन , इंद्र महाजन, राकेश महाजन, सतेंद्र महाजन, सतीश पासी, सुरिंदर महाजन और अश्विनी शर्मा ने विशेष रूप से शामिल होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और रिफ्रेशमेंट बांटी गई। इस अवसर पर बीपीईओ  कुलदीप सिंह, बीपीईओ  राकेश ठाकुर, सीनियर सहायक अजय कुमार, जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार, सीएचटी कैलाश चंद्र, सीएचटी सरबजीत कौर, सीएचटी सुनील धोबड़ा, सीएचटी गुलशन सियाल, पीटीआई परमजीत कौर, पीटीआई सुलक्षणा शर्मा, पीटीआई राधा सांगरा, एचटी विकास कालिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर चेतन कुमार, बलकार अत्तरी सहित समूह कमेटी मेंबर उपस्थित थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!