वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पहुँचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

 लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पहुँचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

पठानकोट, 29 अक्टूबर, 2025 , शिक्षा विभाग द्वारा जिला पठानकोट के प्रेज़ेंटेशन पब्लिक स्कूल जुगियाल में करवाए जा रहे राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दौरान आज कैबिनेट मंत्री पंजाब  लाल चंद कटारूचक्क मुख्य मेहमान के तौर पर हाजिर हुए और टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर अन्य के अलावा  पवन कुमार फौजी ब्लॉक प्रधान, संजीव कुमार ब्लॉक प्रधान, रोशन भगत ज़िला प्रधान एस.सी. विंग पठानकोट, अरुण कुमार खेल कोऑर्डिनेटर शिक्षा, कुलविंदर कुमार डी.पी., संजीव शर्मा नोडल अफसर, हरीश कुमार, मदन लाल, अमितपाल कौर, मनदीप सिंह, अवतार सिंह, पूजा पठानिया, सुमेष शर्मा, सोनू, वाईस प्रिंसिपल रेणुका, प्रिंसिपल रविंदर कौर, चेयरमैन डी.पी. शर्मा, वाईस चेयरपर्सन नवोदित्ता संधू, संदीप कुमार, नीरज कुमार, राज कुमार, मनजीत सिंह, नेहा, अमरदीप सिंह, रितेश कुमार, शिल्पी, सुशील कुमार और अन्य प्रबंधक भी हाजिर थे।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधक कमेटी द्वारा आज के समारोह के मुख्य मेहमान  लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब का स्वागत फूलों के गुलदस्ते भेंट करके किया गया। इसके बाद मुख्य मेहमान जी ने दीपक रोशन करके आज के टेबल टेनिस मुकाबलों की शुरुआत करवाई।

इस मौके पर संबोधित करते हुए  लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है कि पंजाब के जिला पठानकोट में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट और जूडो खेलें करवाई जा रही हैं। पूरे पंजाब के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं स. भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब जी का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने एक बार फिर से ज़िला पठानकोट को मान बख्शा है और राज्य स्तरीय दो खेलों के मुकाबले ज़िला पठानकोट में करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार पंजाब के अंदर खेलों को लेकर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि खेलें जहाँ हमें तंदुरुस्त रखती हैं वहीं हमारे अंदर अनुशासन भी बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि खेलें जिंदगी में आगे बढ़ने में भी सहायक होती हैं।

पंजाब सरकार ने खेलों के अंदर करोड़ों के इनाम रखे जो नौजवानों के अंदर खेलों के प्रति जागरूकता पैदा की है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!