वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एसकेआर अस्पताल के पास अनियंत्रित हुंडई कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

एसकेआर अस्पताल के पास अनियंत्रित हुंडई कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

​पठानकोट:पठानकोट में एसकेआर अस्पताल के नजदीक एक तेज रफ्तार हुंडई कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो बार सड़क के दोनों तरफ डिवाइडर से जा टकराई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त (टोटल लॉस) हो गया।

​सुरक्षित रहे सभी यात्री

गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। वाहन में मामूली चोटें ही आई हैं और किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए एसकेआर अस्पताल पहुंचाया गया।

​सड़क सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को साइड करवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!