श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को समर्पित नगर कीर्तन को लेकर डिप्टी कमिश्नर पठानकोट डॉ. पल्लवी ने किया विभिन्न स्थानों का दौरा

पठानकोट:आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को समर्पित निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के पठानकोट पहुँचने को लेकर अग्रिम रूप से किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर डॉ. पल्लवी, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा किया और अग्रिम रूप से किए जाने वाले प्रबंधों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर अन्यों के अलावा दलजिंदर सिंह ढिल्लों एस.एस.पी. पठानकोट, अरसदीप सिंह आर.टी.ओ. पठानकोट-सह-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) और अन्य विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ज़िला प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले माधोपुर का दौरा किया, जहाँ नगर कीर्तन का स्वागत किया जाना है, इसके बाद उन स्थानों का भी दौरा किया जहाँ संगत के लिए लंगर लगाए जाने हैं और जहाँ संगत का ठहराव होना है (श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल पठानकोट)।

इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर पठानकोट मल्टीपर्पज़ स्पोर्ट्स स्टेडियम लमीणी पहुँचे। उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को समर्पित उपर्युक्त स्थान पर गुरु जी के जीवन पर आधारित एक लाइट एंड साउंड शो भी करवाया जा रहा है, जिसकी तैयारियाँ भी की जा रही हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर पठानकोट ने संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए और अधिकारियों की विभिन्न कार्यों के लिए ड्यूटी भी लगाई।








