वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शाहपुरकंडी पुलिस की बड़ी सफलता: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और वाहन बरामद

शाहपुरकंडी पुलिस की बड़ी सफलता, चार नशा तस्कर गिरफ्तार और हेरोइन व गाड़ियां बरामद

​पठानकोट में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए शाहपुरकंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को 2 ग्राम 81 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी और एक कार भी बरामद की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने इन चारों आरोपियों को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को यह नशा कहां से मिल रहा था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को अहम सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सागर, राहुल, तरुण और दीपक कुमार शामिल हैं, जिनके पास से ड्रग मनी और वाहन बरामद किए गए हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!