वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

‘खेलां वतन पंजाब दीयां’ मशाल मार्च का पठानकोट में जोरदार स्वागत

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शहीद भगत सिंह चौक पर पार्टी पदाधिकारियों और युवाओं के साथ किया भव्य स्वागत।

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू किए गए महाकुंभ ‘खेलां वतन पंजाब दीयां’ सीजन-4 का कारवां अब पठानकोट पहुंच चुका है। सोमवार को पठानकोट पहुंचने पर इस मशाल मार्च का शहर में बेहद जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया गया

पठानकोट के शहीद भगत सिंह चौक पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क की अगुवाई में मशाल मार्च का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों, युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

​इस अवसर पर हल्का इंचार्ज पठानकोट श्री रोहित स्याल, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट श्री सौरभ बहिल, महिला आयोग पंजाब की सदस्या श्रीमती रेखा मणि शर्मा, चेयरमैन मार्केट कमेटी श्री समीर शारदा, जिला परिषद सदस्य भूपिंदर सिंह मुन्ना और जिला खेल अधिकारी श्री लवजीत सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

​मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का बयान:

संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य को दोबारा ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बार ‘खेलां वतन पंजाब दीयां-सीजन 4’ के तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न मुकाबले करवाए जाएंगे, जिसमें ब्लॉक स्तर पर 6, जिला स्तर पर 22 और राज्य स्तर पर 36 तरह के खेल शामिल हैं। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे।

​मंत्री कटारूचक्क ने यह भी घोषणा की कि युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए सरकार हर गांव में मॉडल खेल मैदान स्थापित कर रही है, ताकि हर युवा को अपनी प्रतिभा निखारने का समान अवसर मिल सके।

​अधिकारियों की जानकारी:

जिला खेल अधिकारी श्री लवजीत सिंह ने बताया कि पठानकोट में स्वागत के बाद यह मशाल मार्च आगामी 26 अगस्त को जिला गुरदासपुर के लिए रवाना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!