वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

​आम आदमी पार्टी आम घरों के युवाओं को विधानसभा तक पहुंचाती है: भगवंत मान

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ईमानदारी से करवाएं कार्य: सीएम मान

​सुजानपुर (पठानकोट)

​मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पूरे पंजाब के जिला परिषद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के साथ मीटिंग की। जिला पठानकोट से जिला परिषद चेयरमैन गुरप्रीत कौर और जिला परिषद वाइस चेयरमैन साहब सिंह साबा ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष मुलाकात भी की।

​मीटिंग में सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो आम घरों के लड़के-लड़कियों को जिला परिषद से लेकर विधानसभा तक पहुंचाती है।

​उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को संबोधित करते कहा कि बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारी जमीनी स्तर पर लोगों के साथ अपना संपर्क बनाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार के जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में पहली बार वीडियोग्राफी हुई और पूरी प्रक्रिया लाइव चली है।

​उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने इलाके में ईमानदारी से विकास कार्य करवाएं, नशे के खिलाफ चल रही मुहिम ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ को गांव-गांव तक ले जाएं और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!