वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 मॉडर्न पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 मॉडर्न पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • ​विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर पंजाब में हो रही थी हथियारों की सप्लाई
  • ​डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी, बॉर्डर-पार तस्करी के लिंक खंगाल रही पुलिस

​

पंजाब पुलिस को एंटी-क्राइम अभियानों में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 आधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस (9mm) बरामद किए हैं।

​इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

​विदेश से जुड़ा है हथियारों का तार

​डीजीपी गौरव यादव ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। ये आरोपी विदेश में बैठे एक मुख्य हैंडलर के सीधे संपर्क में थे और उसी के इशारे पर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हथियारों की खेप सप्लाई करने की फिराक में थे।

​एसएसओसी अमृतसर में FIR दर्ज

​इस मामले को लेकर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) पुलिस स्टेशन, अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

​आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस

​पुलिस अब इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स (Forward and Backward Links) की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और उनके स्थानीय सहयोगियों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिसके लिए लगातार छापेमारी और दबिश दी जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!