वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट के मोहल्ला बजरी कंपनी में नशे के विरोध पर जानलेवा हमला

पठानकोट के मोहल्ला बजरी कंपनी में नशे के विरोध पर जानलेवा हमला: दार्तर और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर युवक को किया गंभीर रूप से घायल, 4 नामजद और 1 पर मामला दर्ज

​पठानकोट के मोहल्ला बजरी कंपनी (ब्रह्म शैल) क्षेत्र में मामूली बहस के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल की पहचान विशाल निवासी बजरी कंपनी, ब्रह्म शैल, पठानकोट के तौर पर हुई है। आरोप है कि हमलावर उसके मोहल्ले में नशीले पदार्थ बेचने आए थे, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

​पुलिस को दिए गए बयान में विशाल ने बताया कि आरोपी बॉबी और सनी उर्फ कट्टा उनके मोहल्ले में आए थे। जब विशाल ने उन्हें वहां किसी भी तरह की गलत गतिविधि करने से मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी देकर चले गए। उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे आरोपी बॉबी, सनी उर्फ कट्टा, साहिल उर्फ शालू, साहिल और एक अन्य अज्ञात युवक दार्तर और डंडों से लैस होकर विशाल के घर के बाहर पहुंच गए और रास्ते में उसे घेर लिया।

​शिकायतकर्ता के अनुसार, सनी उर्फ कट्टा के उकसाने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया। सबसे पहले साहिल उर्फ शालू ने दार्तर से विशाल के चेहरे पर वार किया। फिर सनी उर्फ कट्टा ने दार्तर से हाथ पर हमला किया। बॉबी ने दार्तर के दो वार दाहिनी टांग पर और एक वार बाईं कोहनी पर किया। जबकि, साहिल ने डंडे से दाहिनी टांग पर वार किया और अज्ञात आरोपी ने डंडे से पीठ पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर जब पीड़ित की मां उसे बचाने मौके पर पहुंचीं, तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

​जाँच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान और मेडिकल लीगल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को नामजद किया है, जबकि एक अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बॉबी, सनी उर्फ कट्टा, साहिल उर्फ शालू, साहिल सभी निवासी बजरी कंपनी के तौर पर हुई है। मामले की आगामी जाँच की जा रही है और फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!