वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: गाड़ियाँ ठीक कराने के बहाने ले जाकर मैकेनिक युवक की हत्या, सूए की पटड़ी पर मिला शव; सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

गुरदासपुर में खौफनाक वारदात: मैकेनिक युवक की हत्या कर सूए की पटड़ी पर फेंका शव, सदमे में पिता की भी मौत

​गुरदासपुर:  पंजाब के गुरदासपुर जिले के थाना श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव सोहियां के रहने वाले एक कार मैकेनिक युवक तेजिंदर सिंह की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सूए (नहर) की पटड़ी पर फेंक दिया। इस भयावह घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि जवान बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने के कारण उसके पिता कश्मीर सिंह की भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

​घटनाक्रम के अनुसार, मृतक तेजिंदर सिंह अड्डा धारीवाल-सोहियां में गाड़ियों की मरम्मत का काम करता था। बीते 14 अगस्त की शाम वह अपनी दुकान बंद करके घर लौटा था। कुछ ही देर बाद माड़ी पन्नूआं निवासी गुरसाहिब सिंह और गुरजीत सिंह पन्नू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर उसके घर पहुंचे। वे तेजिंदर को गाड़ी ठीक करवाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए।

​जब देर रात तक तेजिंदर घर वापस नहीं आया तो उसके बड़े भाई रविंदर सिंह ने उसे फोन मिलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पूरी रात परिवार तेजिंदर की तलाश करता रहा। अगली सुबह सूचना मिली कि चीमा खुड्डी सूए की पटड़ी पर एक युवक का शव पड़ा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान तेजिंदर के रूप में की।

​मृतक की मां हरजीत कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर मनोज कुमार ने बताया कि थाना श्री हरगोबिंदपुर साहिब में मुकदमा नंबर 139 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 140 और 3(5) के तहत चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

​पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरसाहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुरजीत सिंह पन्नू और उसके दो अज्ञात साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि बाकी बचे आरोपियों को भी तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!