वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गुरपतवंत सिंह पन्नू का नया भड़काऊ दावा: ‘आजाद पंजाब’ का नक्शा जारी कर शिमला को बताया प्रस्तावित राजधानी

​पन्नू का नया भड़काऊ दावा: ‘आजाद पंजाब’ का नक्शा जारी कर शिमला को घोषित किया प्रस्तावित राजधानी

​अमेरिका के इंडियाना राज्य की राजधानी इंडियानापोलिस स्थित जी. लूगर प्लाजा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भड़काऊ बयानबाजी की है। पन्नू ने तथाकथित ‘आजाद पंजाब’ का एक नक्शा जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को प्रस्तावित क्षेत्र की राजधानी घोषित करने का दावा किया है।

​केंद्र सरकार पर लगाए ‘थ्री वारफेयर’ के आरोप

संबोधन के दौरान पन्नू ने भारत सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब को अंदर से कमजोर करने के लिए ‘थ्री वारफेयर’ रणनीति का इस्तेमाल किया जा रहा है। पन्नू ने पंजाब में नशे के फैलाव, कृषि संकट, बढ़ते कर्ज और युवाओं के विदेश पलायन का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि इससे राज्य का सामाजिक और राजनीतिक ढांचा प्रभावित हो रहा है।

​आत्मरक्षा का दावा और अगले कार्यक्रम का ऐलान

पन्नू ने कहा कि उसका संगठन अपने लक्ष्यों के लिए शांतिपूर्ण और वोट-आधारित प्रक्रिया के लिए वचनबद्ध है, लेकिन साथ ही उसने सिखों के लिए आत्मरक्षा के कानूनी अधिकार का भी दावा किया।

​जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, SFJ की अगली वोटिंग 18 अक्टूबर को कनाडा के अल्बर्टा में आयोजित करने की योजना है, जिसे हरदीप सिंह निज्जर, तलविंदर सिंह परमार और लखबीर सिंह रोडे की याद में समर्पित बताया गया है। आयोजकों के अनुसार, इंडियानापोलिस के कार्यक्रम में नकोदर की 100 वर्षीय महिला सहित 13 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!