वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News का असर: डलहौजी रोड पर बने पब्लिक वॉशरूम की हुई सफाई, पर खुले में शौच से अब भी बाज नहीं आ रहे लोग

AMI News का असर: डलहौजी रोड पर बने पब्लिक वॉशरूम की हुई सफाई, पर खुले में शौच से अब भी बाज नहीं आ रहे लोग

​पठानकोट:AMI News द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद आखिरकार प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आए हैं। डलहौजी रोड स्थित प्यारे लाल पेट्रोल पंप के सामने समाज सेवक सृजल गुप्ता द्वारा ‘शहर जिंदा करो’ अभियान के तहत बनवाए गए सार्वजनिक शौचालयों की हालत में बड़ा सुधार देखा गया है।

​अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद बीते एक हफ्ते के भीतर इन शौचालयों की समुचित साफ-सफाई करवा दी गई है। अब यह वॉशरूम पूरी तरह से स्वच्छ और इस्तेमाल करने योग्य बन चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।

​सार्वजनिक सुविधाओं के प्रति लापरवाही चिंताजनक

​सफाई के बाद भी एक निंदनीय मामला देखने को मिला। वॉशरूम पूरी तरह चालू और साफ होने के बावजूद कुछ लोग परिसर के बाहर खुले में शौच करते नजर आए।

​सार्वजनिक संपत्ति और सुविधाओं का इस तरह दुरुपयोग करना न केवल शहर की सुंदरता को दागदार करता है, बल्कि स्वच्छता अभियान की भावना को भी ठेस पहुंचाता है।

​शहरवासियों से जिम्मेदारी निभाने की अपील

​जहाँ समाज सेवक सृजल गुप्ता और उनकी टीम ने लाखों रुपये खर्च करके जनता की सुविधा के लिए यह वॉशरूम बनवाए हैं, वहीं आम नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है कि वे इन सुविधाओं का सही उपयोग करें।

​शहरवासियों से अपील है कि खुले में शौच करने के बजाय परिसर में बनाए गए साफ-सुथरे वॉशरूम का प्रयोग करें और पठानकोट को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!