वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुजानपुर-जुग्याल रोड पर फिर लगा भीषण जाम, खूह वाले चौक पर प्रदर्शन; लोगों में भारी रोष

जुग्याल–सुजानपुर रोड की बदहाली को लेकर हजारों लोगों का विशाल धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ फूटा जनाक्रोश

सुजानपुर (पठानकोट), 27 अक्तूबर:

लंबे समय से जुग्याल से सुजानपुर रोड की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी को लेकर आज स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की दुर्दशा के विरोध में सड़क संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

धरना स्थल पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाएँ, बुजुर्ग, युवा और छात्र सभी वर्गों ने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द सड़क की मरम्मत शुरू करने की मांग की।

सभा की अध्यक्षता सड़क संघर्ष कमेटी के संयोजक जगमोहन सिंह जग्गा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुग्याल से सुजानपुर रोड पिछले कई वर्षों से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे, किसान और व्यापारी गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि जनता के जीवन और सुरक्षा का प्रश्न है।

इस मौके पर बक्शी सिंह मोना (पूर्व जिला परिषद सदस्य) ने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन इस क्षेत्र की विकास योजनाएँ कागजों तक सीमित रहीं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

 

जसवंत सिंह रानीपुर (सेवानिवृत्त लाइनमैन) ने कहा कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। गांवों से अस्पताल तक पहुँचने में घंटों लग जाते हैं। यह आम जनता के साथ अन्याय है।

नसीब सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि अब जनता के सब्र का बाँध टूट चुका है और अब सड़क बनवाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन में अनेक गांवों के सरपंच, पंच, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक जथेबंदियों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार को जनता की पीड़ा सुननी चाहिए और तुरंत सड़क निर्माण का कार्य आरंभ किया जाए।

धरने के अंत में सड़क संघर्ष कमेटी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे जिला मुख्यालय तक रैली निकालकर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे।

इस मौके पर इस मौके पर सरपंच बलविंदर सिंह मक्खन मिक्सर पांच सुरेश कुमार सरपंच सनी कुमार सरपंच मनोज शर्मा पूर्व सरपंच इकबाल सिंह पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह नाथ सिंह ज्ञानचंद लम्बा पंकज कटारिया कुलदीप सिंह सिमरनजीत सिंह बब्बू ठाकुर मोनू ठाकुर चिपु नन्नू राजन साहिल सूरज नरेंद्र बलवंत गगन मोहित राजकुमार संदीप सिंह बब्बू सोनू वंशदीप मनजीत लक्ष्मण सेवा सिंह कुलविंदर सिंह सिंघाड़ा सिंह पंक जागीर मनोहर परवीन अमेरिक आदि उपस्थित थे

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!