गोपाल अष्टमी पर सुजानपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

सुजानपुर: सुजानपुर के कपिला गौशाला पुल नंबर 5 में गोपाल अष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर भगवान श्री कृष्ण गोपाल जी की एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक आयोजन नीलम सैनी, संजोक्ता शर्मा, और सुनीता महाजन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
शोभा यात्रा का मार्ग और उपस्थिति
शोभा यात्रा कपिला गौशाला से शुरू हुई और पुल नंबर 5, एमसी रोड, घास मंडी, मेन बाजार, और टेंपो स्टैंड से होते हुए वापिस कपिला गौशाला पुल नंबर 5 पर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर कपिला गौशाला के अध्यक्ष सतीश कुमार चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गौ माता की पूजा और आगामी कार्यक्रम
आयोजन समिति की सदस्य संजोक्ता शर्मा, शोभा टंडन, और सुधा महाजन ने बताया कि गोपाल अष्टमी के दिन गौ माता की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि इस अवसर को और अधिक श्रद्धापूर्वक मनाने के लिए आगामी दिनों में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा 
29 अक्टूबर को हवन यज्ञ और रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।30 अक्टूबर को रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद
इस शोभा यात्रा में मोनिका अबरोल, मधु शर्मा, नीलम शर्मा, अभिलाषा, भारती शर्मा, शरद कुमार शर्मा, राजू, अंजना शर्मा, सुमन शर्मा, उषा शर्मा, विमला महाजन, आशा, रामप्यारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव से भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाए और धर्मलाभ लिया।








