वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

15 अगस्त की तैयारियों के बीच बदहाल लामिनी स्टेडियम रोड, खड्डों में हिचकोले खा रही जनता

अधर में लटका लामिनी स्टेडियम रोड का निर्माण कार्य, हादसों का बढ़ा खतरा

​पठानकोट: पठानकोट के लामिनी स्टेडियम रोड (गुरु नानक देव कॉलेज के पीछे वाला मार्ग) पर विकास कार्यों के नाम पर की जा रही ढिलाई अब आम जनता के लिए भारी मुसीबत का कारण बन गई है। पिछले करीब एक साल से अधर में लटके निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है।

​15 अगस्त की तैयारियों के बीच अनदेखी

​15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। लामिनी स्टेडियम में हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होते हैं। ऐसे समय में भी इस मुख्य मार्ग की खस्ताहाल स्थिति की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

​बरसात से दो महीने पहले शुरू हुआ था काम, फिर छोड़ा अधूरा

​स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, बारिश का मौसम शुरू होने से महज़ दो महीने पहले यहाँ अचानक काम शुरू किया गया था। पानी के तेज़ बहाव में शटरिंग और शुरुआती काम बह गया, जिसके बाद काम पूरी तरह बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह केवल “खानापूर्ति” के लिए किया गया था, जिसका खामियाज़ा अब आम जनता भुगत रही है।

​गड्डों और गंदगी से लोग परेशान

​सड़क के बीचों-बीच से गुजरते समय दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। सड़क का दूसरा हिस्सा भी पूरी तरह टूट चुका है। इसके अलावा, वहाँ सफाई व्यवस्था न होने के कारण आसपास के क्षेत्रों की गंदगी व कूड़ा-कचरा जमा हो रहा है, जिससे आसपास के घरों में बीमारियां फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है।

‌

​जनता की मांग

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान दें और लामिनी स्टेडियम रोड का रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!