वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट: पूर्व भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर के पास धमाके से हड़कंप, CCTV फुटेज से खुला सच

पूर्व भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर के पास जोरदार धमाके से दहशत, CCTV फुटेज से खुला सच

​स्थानीय युवक ने शौक में चलाया था पटाखा, पुलिस जांच में आतंकी साजिश या विस्फोटक सामग्री से इंकार

​ पठानकोट: पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा के आवास के निकट दोपहर अचानक हुए एक जोरदार धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और विधायक के सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन जांच शुरू की।

​CCTV से पकड़ा गया संदिग्ध

​घटना के समय विधायक अश्विनी शर्मा तड़के करीब 4:30 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उनके निवास से लगभग 50 मीटर दूरी पर तेज धमाका हुआ। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे सी.सी.टी.वी. (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें विधायक के घर के पास दुकान चलाने वाला एक local युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठा।

​मुख्य बिंदु

  • ​घटना का समय: दोपहर करीब 1:30 बजे (विधायक आवास से 50 मीटर दूर)।
  • ​आरोपी की पहचान: अभिषेक (किराना दुकान व प्रॉपर्टी का काम)।
  • ​कारण: खाली मकान से मिला साधारण पटाखा शौक के तौर पर जलाया।
  • ​नुकसान: पास खड़ी कार के शीशे का सन प्रोटेक्टर जला।
  • ​पुलिस की पुष्टि: कोई आतंकी साजिश या विस्फोटक सामग्री नहीं।

​नमी के कारण दो बार प्रयास, चिंगारी से कार को नुकसान

​मामले की जानकारी देते हुए एस.पी. (SP) सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक अभिषेक किराना दुकान चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य भी करता है। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसे यह साधारण पटाखा प्रॉपर्टी देखने के दौरान एक खाली मकान से मिला था। उसने इसे पहले एक खाली प्लॉट में चलाने की कोशिश की, लेकिन नमी के कारण वह नहीं फटा। इसके बाद उसने दूसरे प्लॉट में दोबारा आग लगाई, जिससे तेज धमाका हुआ।

​धमाके की चिंगारी पास खड़ी एक कार के शीशे पर लगे सन प्रोटेक्टर पर जा गिरी, जिससे वह जल गया। पुलिस ने मौके से पटाखे के अवशेष बरामद कर लिए हैं।

​डर के कारण भीड़ में घूमता रहा युवक

​एस.पी. ने बताया कि धमाके के बाद आरोपी युवक खुद भी अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहा और पुलिस के साथ घूमता रहा, लेकिन डर की वजह से उसने शुरुआत में अपनी भूमिका नहीं बताई। हालांकि, CCTV फुटेज के आधार पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

​थाना प्रभारी का बयान:

थाना डिवीजन नंबर-1 की प्रभारी अमनदीप कौर ने बताया कि युवक ने लिखित रूप से अपनी गलती मानकर माफी मांगी है। उससे लिखित माफीनामा लिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री या साजिश का संकेत नहीं मिला है। जल्द ही CCTV फुटेज सार्वजनिक की जाएगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!