वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में बिजली-पानी का हाहाकार: वार्ड-3 में पूरी रात छाया अंधेरा, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

पठानकोट में गहराया बिजली-पानी का संकट: वार्ड नंबर 3 में पूरी रात छाया अंधेरा, रात भर जागने को मजबूर हुए लोग

पठानकोट: जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी का संकट गहराता नजर आ रहा है। वार्ड नंबर 3 में बीती पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रहने से इलाका निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच रात भर बिजली न आने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिसके कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी।

बिजली के साथ पानी की किल्लत से हाहाकार

​बिजली सप्लाई ठप होने का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। सुबह के समय नलों में पानी न आने से दैनिक कार्यों के लिए लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते नजर आए। इलाके में सुबह से ही पानी न मिलने के कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

लोगों में सरकार और पावरकॉम के खिलाफ भारी रोष

​स्थानीय निवासियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब सुबह तक भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भड़के लोगों का कहना है कि:

​”राज्य सरकार और पावरकॉम कर्मचारियों के बीच चल रहे आपसी विवाद की सजा आम जनता को भुगतनी पड़ रही है। बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का ठप होना प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।”

सेवाएं जल्द बहाल करने की मांग

​इलाका निवासियों ने पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन से गुहार लगाई है कि इस समस्या का तुरंत समाधान निकाला जाए और बिजली-पानी की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!