वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तरनतारन की किरनदीप कौर की इंग्लैंड में हत्यारू घर में घुसे आरोपियों ने चाकू से गोदा, जमीन बेचकर पढ़ने भेजा था


अमृतसर
किरनदीप कौर करीब दो वर्ष पहले पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गई थी। उसके पिता सुखदेव सिंह ने बेटी को भेजने के लिए अपनी आधी एकड़ जमीन बेची थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद किरनदीप को हेज स्थित एक मॉल में नौकरी मिल गई थी।
तरनतारन के गांव पिद्दी निवासी 24 वर्षीय किरनदीप कौर की इंग्लैंड के हेज शहर में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया।
किरनदीप कौर करीब दो वर्ष पहले पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गई थी। उसके पिता सुखदेव सिंह ने बेटी को भेजने के लिए अपनी आधी एकड़ जमीन बेची थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद किरनदीप को हेज स्थित एक मॉल में नौकरी मिल गई थी।
किरनदीप कौर ड्यूटी के बाद घर लौटी और रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात लोग घर में घुस आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात को किरनदीप के किसी परिचित ने फोन पर परिवार को घटना की जानकारी दी।
किरनदीप के भाई लवप्रीत सिंह, जगजीवन सिंह और बहन गुरशरन कौर ने बताया कि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। किरनदीप ने शनिवार सुबह ही परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। परिवार ने पंजाब सरकार से किरनदीप कौर का शव स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!