हिमाचल में नूरपुर प्रशासन और माइनिंग विभाग क्यों नहीं रोक पा रहा चक्की खड्ड में अवैध माइनिंग , बाढ़ की त्रासदी से भी नहीं मिला सबक

नूरपुर क्षेत्र में कंडवाल खन्नी के आसपास अक्सर अवैध माइनिंग की शिकायतें आती रहती हैं। हम इसको ami न्यूज़ के जरिए प्रकाशित भी करते रहते हैं। परंतु यह माइनिंग करने वाले और करवाने वाले इतने बेशर्म हैं और उनकी पहुंच कहां तक है ।यह बात जगजाहिर है कि यह लोग नाजायज काम करने से ना तो डरते हैं और ना ही नूरपुर प्रशासन की कोई पकड़ है। जबकि नूरपुर प्रशासन को पता है कि यह कौन लोग हैं और किन की मशीने और टिप्पर लगकर आज भी लगातार अवैध कारोबार करते हैं । लेकिन आज भी उसी जगह पर धड़ल्ले से अवैध माइनिंग की जा रही है। जबकि डीएसपी नूरपुर को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई थी ।
लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही कच्चा मटेरियल उठाकर पंजाब और हिमाचल के क्रेशरो को बेचा जा रहा है ।सूत्रों के मुताबिक लाखों मैट्रिक कच्चा माल खड्ड से निकलकर वही जमीनों में गड्ढे कर भर दिया जाता है और उसे पर मिट्टी से एक परत बना दी जाती है ।कि किसी को भी इसका पता ना चल सके और मौका पाकर उसे हिमाचल और पंजाब के टिप्परो में भरकर उसे बेचा जाता है और काफी मुनाफा कमाया जाता है ।जिससे पर्यावरण का काफी नुकसान होता है और वही बाढ़ का कारण भी अवैध माइनिंग ही बनती है। कई बार हमने प्रशासन को चेताया है ।कि कैसे रात के अंधेरे में और दिनदिहाड़े अवैध माइनिंग को अंजाम दिया जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह जगह जहां अवैध माइनिंग हो रही है ।

यह खुड्डी बाबा चौकी से कुछ ही दूरी पर है पर ऐसी क्या मजबूरी नूरपुर प्रशासन माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग की है जो कि मूक दर्शक बनकर अपनी हिमाचल स्टेट को लूटता हुआ देख रहे हैं।








