वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अभिनेता एवं गायक दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म श्सतलुजश् को लेकर  नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया

मामून, अरुण ठाकुर
शिवसेना हिंद के चेयरमैन रवि शर्मा और संगठन के नवनियुक्त युवा विंग के राष्ट्रीय वाइस प्रधान मांगा ने अभिनेता एवं गायक दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म श्सतलुजश् को लेकर  नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि उनके अनुसार इस फिल्म की सरकार द्वारा गंभीरता से समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जब तक संबंधित पहलुओं की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने पर विचार किया जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म देशहित के विरुद्ध है और इस संबंध में दिलजीत दोसांझ तथा उनकी पूरी टीम के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। शिवसेना हिंद के नेताओं ने कहा कि  इस फिल्म में एक पक्ष को दिखाया जा रहा है, जबकि उनका आरोप है कि 36,000 हिंदुओं की मौत का पक्ष भी सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के वे जवान भी दिखाए जाने चाहिए जो इस समय के दौरान शहीद हुए थे, ताकि पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं को दर्शाया जा सके। शिवसेना हिंद के नेताओं ने केंद्र और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की। उनका कहना है कि यदि किसी फिल्म की सामग्री से राष्ट्रीय हित प्रभावित होने की आशंका हो, तो उसकी जांच आवश्यक है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!