वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चंबा के चुराह की 3 पंचायतों में स्वास्थ्य का ‘सूखा’: छोटी बीमारी के लिए भी 15 किमी का सफर, नैला में PHC स्थापित करने की मांग

चंबा के चुराह की 3 पंचायतों में स्वास्थ्य का ‘सूखा’: छोटी बीमारी के लिए भी 15 किमी का सफर, नैला में PHC स्थापित करने की मांग

चंबा:( जितेंद्र मेहरा )चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतें — चरोड़ी, करेरी और भावला — आज भी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। करीब पाँच हजार से अधिक की आबादी को छोटी-छोटी बीमारियों में भी कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कोई भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) न होने से उन्हें इलाज के लिए कलहेल स्थित स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है, जो यहां से 12 से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। खासकर बरसात और बर्फबारी के दिनों में यह सफर बेहद मुश्किल हो जाता है। लोगों की मांग है कि तीनों पंचायतों के केंद्र बिंदु नैला में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाए, ताकि आसपास की सभी पंचायतों के लोगों को समय पर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

स्थानीय युवाओं ने भी सरकार से जल्द कदम उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती जनसंख्या के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय है। यदि नैला में स्वास्थ्य केंद्र खुलता है, तो न केवल लोगों की मुश्किलें कम होंगी, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। हमारी तीन पंचायतों में कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।

मामूली बीमारी के लिए भी लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि नैला में जल्द से जल्द एक PHC खोली जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!