चंबा के चुराह में सर्दी से पहले प्रशासन अलर्ट: बर्फीले इलाकों में एडवांस में राशन भेजेगा खाद्य आपूर्ति विभाग

चंबा :(जितेंद्र मेहरा) चंबा जिला के चुराह विधान सभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सर्दी की दस्तक के बाद प्रशासन भी तैयारियों पर जुट गया है और खाद्य आपूर्ति विभाग को सख्त निर्देश दिए है कि पहाड़ी इलाकों में सरकारी राशन की दुकानों में राशन की खेप एडवांस में भेज दे क्योंकि कई इलाकों में अधिक बर्फबारी होती है ऐसे में लोगों को कई बार दिक्कतों का सामना करना लड़ता है खाद्य आपूर्ति विभाग विशेष ध्यान दें कि किसी तरह की परेशानी राशन को लेकर लोगों को नहीं आनी चाहिए हालांकि इस विधान सभा क्षेत्र के चांजू टेपा मंगली ओर चरोडी के क्षेत्र ऐसे है जहां बर्फबारी ज्यादा मात्रा में होती है ।

वहीं दूसरी ओर एसडीएम उप मंडल चुराह अंकुर ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खाद्या आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए है कि सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है।

कुछ पहाड़ों पर हाल के दिनों में बर्फबारी हुई है और बर्फबारी कभी भी हो सकती है ऐसे में खाद्य आपूर्ति विभाग उन क्षेत्रों में राशन की खेप एडवांस में भेज दें ताकि लोगों को दिक्कतें ना आ सकें ।








