वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दिवाली की रात पटियाला के धोबी घाट में भीषण आग

आतिशबाजी बनी काल; तीन लग्जरी कारें राख

​पटियाला:
​दिवाली की रात पटियाला के धोबी घाट इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी कुछ लग्जरी गाड़ियों में भीषण आग लग गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह आग आतिशबाजी के कारण लगी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन महंगी गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। हालांकि, स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और अन्य गाड़ियों को सुरक्षित बचा लिया गया।


​घटना देर रात की है, जब दिवाली की रौनक चरम पर थी। धोबी घाट की पार्किंग में कई गाड़ियां खड़ी थीं।  लोगों के मुताबिक, दिवाली की आतिशबाजी के दौरान कोई जलता हुआ हिस्सा गाड़ियों पर आकर गिरा आग ने देखते ही देखते दो अन्य लग्जरी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
​आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं के गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी,
​दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में तीन गाड़ियां पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गईं।
​स्थानीय लोगों का दावा:


“यह आग शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि छत से गिरे एक रॉकेट या पटाखे के जलते हुए टुकड़े से लगी है। हम बार-बार अपील करते हैं कि रिहायशी और पार्किंग वाले इलाकों के पास आतिशबाजी न करें।”
हालांकि, आतिशबाजी से लगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन तीनों गाड़ियों के मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!