वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरियां के उपेश राणा का अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरियां के उपेश राणा का अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन

नूरपुर:( ऋषि महाजन)
सरकारी स्कूलों में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरियां के छात्र उपेश राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया है। पूरे नूरपुर जोन से यह इकलौता छात्र है जिसे राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिला है।


उपेश राणा इससे पहले भी अंडर-14 वर्ग में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय, माता-पिता और संपूर्ण पंचायत खैरियां में खुशी की लहर है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय के डी.पी.ई. विपन कुमार, निजी कोच अंकुश ठाकुर, तथा सनराइजर्स अकादमी धर्मशाला के कोच विजय कुमार और हैप्पी सिंह को दिया।

उन्होंने कहा कि कबड्डी के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही रहा है और वे आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहते हैं।


विद्यालय के डी.पी.ई. विपन कुमार ने कहा कि उपेश का चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

वहीं कार्यकारी प्रिंसिपल जसबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और उपेश राणा का चयन समर्पित स्टाफ और प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। पूरे क्षेत्र में इस सफलता से खुशी और गर्व का माहौल है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!