वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बैंक के बाहर खड़ी महिला की स्कूटी चोरी, पुलिस जाँच में जुटी

बैंक के बाहर खड़ी महिला की स्कूटी चोरी, पुलिस जाँच में जुटी

पठानकोट, 21 अक्टूबर : पठानकोट के डलहौजी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर खड़ी एक महिला की स्कूटी दिन दहाड़े चोरी हो गई। महिला बैंक में अपने काम से आई थी। चोरी हुई स्कूटी में महिला के ज़रूरी कागजात, स्कूल और घर की चाबियाँ भी मौजूद थीं। घटना के बाद महिला और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
​जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला आज सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच डलहौजी रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में किसी काम से आई थी। उन्होंने अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी बैंक के बाहर खड़ी की थी। जब महिला बैंक से बाहर निकली, तो उनकी स्कूटी मौके से गायब थी।


​पीड़ित महिला ने मीडिया को बताया कि वह टीचिंग का काम करती हैं। महिला ने बताया कि स्कूटी के साथ ही उनके स्कूल की चाबियाँ, घर की चाबियाँ और कई ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स भी चले गए हैं।
​महिला के परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर आई और पूछताछ के बाद चली गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उनकी स्कूटी को ढूंढने में मदद करें।


​महिला के एक परिजन दीपक ने यह भी बताया कि उन्होंने आस-पास के कैमरों में फुटेज चेक करने की कोशिश की, लेकिन लगभग कहीं भी कैमरे की उपलब्धता नहीं थी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!