वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट के वार्ड नंबर 11 में आज स्थानीय लोगों ने आप (आम आदमी पार्टी) के नेता के खिलाफ आरोप लगाए

पठानकोट के वार्ड नंबर 11 में आज स्थानीय लोगों ने आप (आम आदमी पार्टी) के नेता के खिलाफ आरोप  लगाएं

पठानकोट के वार्ड नंबर 11 में आज स्थानीय लोगों ने आप (आम आदमी पार्टी) के नेता के खिलाफ आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आप पार्टी के नेता सफाई कर्मचारियों को काम नहीं करने देते।


आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि गली-मोहल्लों में गंदगी का आलम है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

वहीं, वार्ड पार्षद अनीता रानी ने भी इस मामले पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि मैं पार्षद होते हुए भी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पा रही हूँ, क्योंकि सफाई कर्मचारी मोहल्ले के एक नेता की ही बात मानते हैं।

जब हमारे पत्रकार ने इस पूरे मामले पर आप नेता ज्ञानवीर काड़ा से बात की तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा —

 हमने किसी का भी काम रुकवाया नहीं है। मोहल्ले के सभी काम पल (शेड्यूल) के अनुसार करवाए जाते हैं। सफाई कर्मचारी हफ्ते में दो बार मोहल्ले में सफाई करने आते हैं।

जब हमारे पत्रकार ने लोगों से बात की तो उन्होंने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां की ना तो पीने का पानी बिजली और ना ही साफ सफाई सही ढंग से हो पा रही है हम प्रशासन से अपील करते हैं कि हमारी समस्या का जल्द से जल्द हल किया जाए ।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!