वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News — सोलन में चुनावी सरगर्मी के बीच बड़ा कांड: कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, एआरओ समेत 8 कर्मचारियों पर FIR

सोलन में चुनावी सरगर्मी के बीच बड़ा कांड: कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, एआरओ समेत 8 कर्मचारियों पर FIR

प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप, चुनाव ड्यूटी से हटाए गए आरोपी कर्मचारी; पुलिस जांच में जुटी

 सोलन: हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को लेकर सियासी पारा पहले से ही चढ़ा हुआ है, लेकिन इस बीच सोलन जिले के विकास खंड कुनिहार से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। यहां चुनाव की तैयारियों और बैलेट पेपर लेखन कार्य के दौरान दो अति-महत्वपूर्ण बैलेट पेपर रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए हैं। मामला उजागर होते ही प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए ड्यूटी पर तैनात सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) समेत आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज करवा दी है।

लेखन कार्य के दौरान हुआ वाक्या, तुरंत लिया गया एक्शन

​मिली जानकारी के अनुसार, कुनिहार विकास खंड में पंचायत चुनावों के लिए बैलेट पेपर तैयार करने और उन पर लेखन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गिनती में दो बैलेट पेपर कम पाए गए। बैलेट पेपर गायब होने की भनक लगते ही अधिकारियों के हाथ-पॉंव फूल गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी (BDO) एवं रिटर्निंग अधिकारी कुनिहार, तन्मय कंवर ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने लापरवाही और संदेहास्पद भूमिका के चलते लेखन कार्य में तैनात सभी आठ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है।

“बैलेट पेपर एक अति-महत्वपूर्ण और संवेदनशील दस्तावेज हैं। इनका गुम होना या चोरी होना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।”

तन्मय कंवर, बीडीओ एवं रिटर्निंग अधिकारी, कुनिहार

पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज, जांच तेज

​इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन की शिकायत पर पुलिस थाना कुनिहार में संबंधित एआरओ और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

​पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बैलेट पेपर महज किसी लापरवाही की वजह से गायब हुए हैं या फिर इसके पीछे चुनावों को प्रभावित करने की कोई गहरी राजनीतिक साजिश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही सच सामने ला दिया जाएगा।

चुनावी माहौल में गरमाई सियासत

​पंचायती राज चुनावों के ठीक पहले बैलेट पेपर गायब होने की इस घटना ने सोलन जिले में सियासी माहौल को और गरमा दिया है। विपक्षी दल और स्थानीय लोग अब चुनाव की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाने लगे हैं। फिलहाल, प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी और कड़ी कर दी है ताकि शेष चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!