वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हमीरपुर पुलिस का नशा विरोधी अभियान: नादौन में जनरल स्टोर से 54 पेटी अवैध शराब जब्त, मामला दर्ज

पंचायत चुनाव: नादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शर्मा जनरल स्टोर से 54 पेटी अवैध शराब बरामद

• आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी के खिलाफ जांच शुरू

• गुप्त सूचना के आधार पर दरताल गांव में पुलिस टीम ने मारी दबिश

नादौन (हमीरपुर): आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा नशा तस्करी, अवैध शराब और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नादौन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव दरताल स्थित एक जनरल स्टोर से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की है।

​मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह, कुलदीप कुमार और कुलदीप चंद सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों की टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि गांव दरताल में स्थित ‘शर्मा जनरल स्टोर’ में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए उक्त दुकान पर औचक दबिश दी।

बिना लाइसेंस और परमिट के रखी थी खेप

तलाशी के दौरान दुकान से कुल 54 पेटियां अवैध देसी शराब (मार्का) बरामद हुईं। इस शराब को बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के अवैध रूप से बिक्री और भंडारण के लिए रखा गया था। पुलिस ने मौके पर ही शराब की पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया और संबंधित आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी: थाना प्रभारी

इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता करे सहयोग, पहचान रहेगी गुप्त: एसडीपीओ

उधर, एसडीपीओ नादौन गौरवजीत सिंह ने आम जनता से अपील की है कि पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब, नशा तस्करी या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!