भरमौर-पांगी विधायक डॉ. जनक राज और मंत्री जगत सिंह नेगी ने होली घाटी में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों का किया निरीक्षण 
चम्बा :(जितेंद्र मेहरा) -20 अक्टूबर,
भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा० जनक राज जी ने आज होली घाटी के समून गाँव, कुलेठ घार, सिन्यूर पुल,होली उतराला सड़क लाकेवाली माता व
NH 154 A के विभिन्न क्षतिग्रस्त रास्तों का जायजा प्रदेश सरकार के जनजातीय एवं राजस्व विभाग मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ लिया। मंत्री के साथ ललित ठाकुर,व विभागीय कर्मचारी और गांव के लोग मौजूद रहे।

माननीय मंत्री ने समून गांव के प्रभावित लोगों के साथ मिलकर सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान राशि की जानकारी दी। हाइड्रो प्रोजेक्टों से प्रभावित सड़कों और रावी नदी के किनारे रिटेनिंग वॉल्स का कार्य कंपनी को जल्द करवाने के दिशा निर्देश दिए।
लोकनिर्माण विभाग को लंबित पुलों के निर्माण,और होली उतराला सड़क के संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक और मंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया गया।








