वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विश्वासघात: सुंदरनगर में 8 साल पुराने नौकर ने दिया दगा, बुजुर्ग महिला के घर से गहने लेकर फरार

सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में दिनदहाड़े चोरी, 8 साल पुराने भरोसेमंद नौकर ने ही दिया दगा

आरोपी नौकर घर से सोना और नकदी लेकर फरार; पीड़ित बुजुर्ग महिला ने दर्ज करवाई शिकायत

सुंदरनगर: मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले भोजपुर बाजार में विश्वासघात और चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना का मुख्य संदेही कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पिछले 8 वर्षों से परिवार के साथ रह रहा उनका भरोसेमंद घरेलू नौकर है।

देव पूजन के लिए गई थी महिला, पीछे से साफ किया हाथ

​पीड़िता कृष्णा देवी (पत्नी स्वर्गीय कश्मीरी लाल अग्रवाल, निवासी मकान नंबर 44/9) ने पुलिस थाना सुंदरनगर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, बीती 29 अप्रैल की सुबह वह अपने पोते आकाश अग्रवाल के साथ देव पूजन के लिए थुनाग गई थीं। उस समय उनके बेटे और बहू देश से बाहर मलेशिया में थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी पिछले 8 वर्षों से कार्यरत नौकर मोंगल हसदा के पास थी।

फोन न उठाने पर गहराया शक

​थुनाग प्रवास के दौरान जब परिवार ने नौकर को संपर्क करने के लिए कई बार फोन किया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बार-बार फोन न उठने से परिवार को अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब वे शाम करीब 7:45 बजे वापस घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। नौकर घर से गायब था और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी से सोने के गहने गायब

​पीड़िता ने बताया कि घर के अंदर पोते के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि वहां रखे सोने के कीमती कंगन, अंगूठियां और अन्य कीमती सामान गायब थे। घटना के तुरंत बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में बुजुर्ग महिला का पोता आकाश अग्रवाल असम के लिए रवाना हो गया है।

पुलिस की कार्रवाई और एसपी की अपील

​मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा, “पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।”

एसपी ने नागरिकों को दी सख्त हिदायत:

​”आम नागरिक अपने घरों में काम करने वाले नौकरों, किरायेदारों या किसी भी बाहरी कर्मचारी का पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से करवाएं। साथ ही, कीमती सामान और नकदी को हमेशा सुरक्षित स्थानों पर रखें। सतर्कता ही ऐसी घटनाओं को रोकने का एकमात्र उपाय है।”

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!