वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल सरकार का कड़ा प्रहार: छात्राओं से बदसलूकी के आरोपी 3 प्रोफेसर बर्खास्त

हिमाचल सरकार का कड़ा एक्शन: छात्राओं से बदसलूकी करने वाले 3 प्रोफेसर बर्खास्त

​हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने महिला सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों की गरिमा को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में तैनात तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों को अपनी ही छात्राओं के साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और यौन शोषण के गंभीर आरोपों में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए।

केस 1: प्रैक्टिकल के दौरान अश्लील हरकत (हमीरपुर)

​हमीरपुर जिले के गवर्नमेंट कॉलेज, नादौन में तैनात केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। मामला नवंबर 2024 का है, जब केमिस्ट्री प्रैक्टिकल के दौरान प्रोफेसर ने प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ लैब में बार-बार अश्लील हरकतें की थीं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सरकार ने यह कठोर कदम उठाया।

केस 2: कार में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास (शिमला)

​राजकीय महाविद्यालय (चौड़ा मैदान), शिमला के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र शर्मा पर 2021 में एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि उन्होंने छात्रा पर मेल-जोल बढ़ाने का दबाव डाला और उसे कार में बैठाकर जबरन अपने घर ले गए, जहाँ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लंबी जांच के बाद अब उन्हें विभाग से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

केस 3: डांस प्रोफेसर पर बंधक बनाने का आरोप

​तीसरा मामला भी शिमला के कॉलेज से जुड़ा है। कथक (डांस) के असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार पर एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न और बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। छात्रा का कहना था कि आरोपी उसे कई महीनों से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी फिलहाल धर्मशाला के एक कॉलेज में तैनात था, लेकिन सरकार ने उसे भी बर्खास्त कर दिया है।

CCS नियमों के तहत हुई कार्रवाई

​शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने स्पष्ट किया कि इन तीनों प्रोफेसरों के खिलाफ केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) नियम, 1965 के तहत विभागीय अनुशासनात्मक जांच पूरी की गई। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद ही इनकी सेवाएं समाप्त की गई हैं।

“शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या शोषण कतई सहन नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई प्रदेश के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक कड़ा संदेश है।”

शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!