वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कलयुगी भाई का खूनी खेल: जमीन के मामूली विवाद में बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

जमीन के मामूली विवाद में कलयुगी भाई ने बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उतारा मौत के घाट

• गांव बडबर में दिल दहला देने वाली वारदात: 2 मरले जमीन और टाहली के पेड़ को लेकर था विवाद

• आरोपी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार 3-4 बार शरीर पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पत्नी ने भागकर बचाई जान

धनौला (बरनाला):थाना धनौला के अधीन पड़ते गांव बडबर में आज सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक की लहर है।

साजिश के तहत पीछे से किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मनजिंदर सिंह (50) पुत्र जीत सिंह आज सुबह करीब 7:40 बजे अपने मजदूर सोनी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कम्बाइन के काम के सिलसिले में जा रहे थे। वे घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से उनके छोटे भाई सुखविंदर सिंह ने अपने ‘स्वराज 855’ ट्रैक्टर के साथ उन पर जोरदार हमला कर दिया।

तीन-चार बार शरीर पर फेरा ट्रैक्टर

मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने रुंधे गले से बताया कि सुखविंदर सिंह ने जानबूझकर पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जब मनजिंदर सिंह जमीन पर गिर गए, तो आरोपी ने उन पर रहम करने के बजाय 3-4 बार ट्रैक्टर को मोड़-मोड़कर उनके ऊपर चढ़ाया। इस दर्दनाक हमले में मनजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजदूर सोनी की टांग टूट गई। घायलों को तुरंत धनौला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मनजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

विवाद: 2 मरले जमीन और टाहली का पेड़

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच पिछले 3-4 दिनों से 2 मरले जमीन के एक लाख रुपये के लेन-देन और खेत से काटे गए शीशम (टाहली) के एक पुराने पेड़ को लेकर कहासुनी चल रही थी। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले भी आरोपी सुखविंदर सिंह ने अपने भाई और पिता जीत सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पिता ने पहले ही थाना धनौला में दी थी।

पत्नी पर भी हमला, भागकर बचाई जान

परमजीत कौर ने बताया कि शोर सुनकर जब वह बाहर आईं, तो आरोपी ने उन्हें भी कुचलने के लिए ट्रैक्टर उनकी ओर मोड़ दिया। उन्होंने खेत में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन अपनी आंखों के सामने पति को तड़पते हुए दम तोड़ते देखा। मृतक का 26 वर्षीय बेटा विदेश में रहता है।

पुलिस की कार्रवाई

थाना धनौला के मुख्य अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुखविंदर सिंह फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!