वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दर्दनाक: डायलिसिस के लिए जालंधर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दौरांगला: डायलिसिस करवाने जालंधर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

चौलांग टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

दौरांगला/दीनानगर: सीमावर्ती कस्बे दौरांगला से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस करवाने जा रही महिला दलजीत कौर की चौलांग टोल प्लाजा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार सवार एक अन्य युवक की टांग टूट गई है, जबकि ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे का विवरण

​जानकारी के अनुसार, दौरांगला निवासी दलजीत कौर लंबे समय से बीमार थीं और उनका जालंधर के किडनी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 3 बजे वह ड्राइवर बलजिंदर सिंह के साथ कार में सवार होकर जालंधर के लिए निकली थीं। उनके साथ गांव का ही एक अन्य युवक भी गाड़ी में सवार हो गया था, जिसे अपनी ड्यूटी के लिए जालंधर पहुंचना था।

​जब उनकी कार चौलांग टोल प्लाजा के पास पहुँची, तो अचानक चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि हादसे के वक्त कार के एयरबैग भी खुले, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

ड्राइवर का बयान

​अस्पताल में उपचाराधीन ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने बताया:

​”हम सुबह तड़के दौरांगला से निकले थे। चौलांग टोल प्लाजा के ठीक पीछे अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा भिड़ी। इस हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।”

गांव में शोक की लहर

​मृतक महिला दलजीत कौर के बारे में बताया गया है कि वह काफी मिलनसार और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने वाली महिला थीं। उनका बेटा विदेश में रहता है और वह घर पर अपनी बहू और पोते के साथ रहती थीं। दलजीत कौर की मौत की खबर मिलते ही दौरांगला और आसपास के इलाकों में मातम छा गया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!