IPL 2026: दूसरे चरण के शेड्यूल का शंखनाद, 13 अप्रैल से शुरू होगा महासंग्राम

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले उद्घाटन मैच के बाद, अब टूर्नामेंट का असली रोमांच 13 अप्रैल से 24 मई तक देखने को मिलेगा। इस दौरान लीग स्टेज के अंतिम 50 मुकाबले खेले जाएंगे, जो प्लेऑफ की तस्वीर साफ करेंगे।

12 शहरों में सजेगा क्रिकेट का बाजार
इस बार आईपीएल का रोमांच देश के किसी एक हिस्से तक सीमित नहीं रहेगा। बीसीसीआई ने फैंस के उत्साह को देखते हुए कुल 12 शहरों को मेजबानी सौंपी है। इनमें मुख्य रूप से बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं।
दूसरे फेज का आगाज 13 अप्रैल को हैदराबाद में होगा, जहां सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा।
होम ग्राउंड्स में बड़े बदलाव: रायपुर और धर्मशाला को मिली कमान
बीसीसीआई ने इस बार टीमों के घरेलू मैदानों (Home Grounds) के आवंटन में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, जो छोटे शहरों के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं:
- पंजाब किंग्स: टीम अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला के खूबसूरत मैदानों पर खेलेगी। धर्मशाला में पंजाब के 3 अहम मुकाबले होंगे।
- राजस्थान रॉयल्स: ‘पिंक सिटी’ जयपुर अपने रजवाड़ों के 4 मैचों की मेजबानी करेगा।
- RCB का नया ठिकाना: सबसे बड़ा बदलाव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के शेड्यूल में दिखा है। आरसीबी अपने पारंपरिक गढ़ चिन्नास्वामी में केवल 3 मैच खेलेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के रायपुर में टीम अपने 2 ‘होम’ मैच खेलेगी।

मैच का समय और डबल हेडर का तड़का
फैंस के मनोरंजन को दोगुना करने के लिए दूसरे फेज में 8 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले रखे गए हैं।
-
- दोपहर के मैच: 03:30 PM से शुरू होंगे।
- शाम के मैच: 07:30 PM से शुरू होंगे।
“दूसरे चरण का कार्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है कि खिलाड़ियों के वर्कलोड और फैंस की पहुंच, दोनों का संतुलन बना रहे। रायपुर और न्यू चंडीगढ़ जैसे वेन्यू को शामिल करना खेल के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम है।” > — BCCI आधिकारिक सूत्र








