वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

“पॉश इलाके में सनसनी: 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूट”

जे.पी. नगर के पॉश इलाके में सनसनी: दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बना लूटे जेवर, आरोपी फरार

अग्रवाल होटल के पास की वारदात; चाकू की नोक पर 87 वर्षीय महिला से दो सोने की चूड़ियाँ छीनीं, दहशत में इलाके के लोग

शहर के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में गिने जाने वाले जे.पी. नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात अग्रवाल होटल के पास स्थित एक घर में सुबह के समय हुई। बदमाशों के फरार होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

सुबह 8:15 बजे घर में घुसे बदमाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8:15 बजे की है। घर में अकेली रह रही 87 वर्षीय जनक देवी को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी घर के भीतर घुसा, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी कर रहा था। घर में घुसते ही आरोपी ने बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उन्हें बंधक बना लिया।

चूड़ियाँ लेकर भागे, अन्य जेवर छोड़ गए

बदमाश ने महिला को धमकाकर उनके शरीर से गहने उतारने पर मजबूर किया। आरोपी महिला की दो सोने की चूड़ियाँ लेकर मौके से फरार हो गया। जल्दबाजी में बदमाश अन्य जेवर ले जाने में असफल रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक लोई और चाकू को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना

हैरान करने वाली बात यह है कि घटना की सूचना पुलिस को करीब दो घंटे बाद, सुबह 10:30 बजे मिली। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे विदेश में रहते हैं और उनकी देखभाल के लिए घर में 7 केयरटेकर नियुक्त हैं। साथ ही, घर की छत पर किरायेदार भी रहते हैं। लेकिन जिस समय वारदात हुई, उस समय घर पर कोई भी केयरटेकर मौजूद नहीं था। पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

जांच में जुटी पुलिस, CCTV खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जय इंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से चाकू और लोई बरामद कर ली है। थाना प्रभारी जय इंदर सिंह ने बताया:

​”आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। केयरटेकरों और किरायेदारों से पूछताछ की जा रही है। एक किरायेदार जो घटना के समय घर पर था और दूसरा जो दफ्तर गया था, दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

स्थानीय लोगों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग

पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया है। निवासियों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!