वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तरनतारन हत्याकांड: छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी प्रिंस ने भी अस्पताल में दम तोड़ा

तरनतारन हत्याकांड: छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी प्रिंस ने भी अस्पताल में दम तोड़ा

अमृतसर/तरनतारन:  तरनतारन के लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाले युवक प्रिंस की भी मौत हो गई है। प्रिंस ने बुधवार को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिर में लगी गोली के आर-पार होने के कारण उसकी हालत शुरू से ही अत्यंत नाजुक बनी हुई थी।

वेंटिलेटर पर था आरोपी

अस्पताल प्रशासन ने प्रिंस की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब प्रिंस को अस्पताल लाया गया, तब भी उसकी स्थिति चिंताजनक थी।

​डॉ. सिंह ने बताया, “मंगलवार शाम से ही उसका ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा था। सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। आईसीयू (ICU) में डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही थी और बचाने की भरसक कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।”

लॉ कॉलेज के बाहर दिया था वारदात को अंजाम

गौरतलब है कि प्रिंस ने तरनतारन के एक लॉ कॉलेज के बाहर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मार ली थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया था। अब आरोपी की मौत के बाद यह मामला और पेचीदा हो गया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!