वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ कड़ा रुख, खरगे के आवास पर CEC ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध आयोजित होगा सांकेतिक ‘जन महाभियोग’

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ कड़ा रुख, खरगे के आवास पर CEC ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध आयोजित होगा सांकेतिक ‘जन महाभियोग’

​मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विपक्षी दलों द्वारा शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे एक सांकेतिक ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और धांधली के मुद्दे पर आयोजित इस विशेष कार्यवाही की अध्यक्षता लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। जयराम रमेश के अनुसार विभिन्न स्थानों पर अनुमति न मिलने के कारण यह कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर आयोजित किया जा रहा है।

​इस महत्वपूर्ण आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने हाल ही में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की। तय कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वयं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘महाभियोग प्रस्ताव’ पेश करेंगे। इसके बाद गठबंधन में शामिल विभिन्न घटक दलों के प्रतिनिधि प्रस्ताव पर अपना-अपना पक्ष रखेंगे।

सभी दलों के संबोधन और महाभियोग प्रस्ताव पारित होने से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समापन भाषण देंगे। विपक्षी दल एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!