वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम: पठानकोट सिविल अस्पताल में जागरूकता कैंप आयोजित

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम: पठानकोट सिविल अस्पताल में जागरूकता कैंप आयोजित

​पठानकोट के सिविल अस्पताल में विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर की ओर से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। सब-इंस्पेक्टर खुशपाल सिंह ने जानकारी दी कि एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर और डीएसपी शरणजीत सिंह के निर्देशों पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है।

​कैंप के दौरान लोगों को जागरूक किया गया कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी तय फीस से अधिक पैसे या रिश्वत की मांग करता है, तो वे पठानकोट के गांधी चौक स्थित विजिलेंस कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

इसके अलावा, अस्पताल परिसर में पुराने और फटे पोस्टरों के मुद्दे पर एसएमओ से बातचीत कर नए जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए हैं। विजिलेंस टीम ने आम जनता से पुरजोर अपील की है कि वे किसी को भी रिश्वत न दें और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठाएं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

पठानकोट के सैली रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण: तीन प्लॉट्स को मिलाकर खड़ा किया जा रहा विशाल ढांचा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा; अधिकारियों की खामोशी पर उठे गंभीर सवाल

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!