धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार 16 नवंबर से धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद चौदहवीं विधानसभा के 13वें सत्र की प्रक्रिया से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
यह महत्वपूर्ण सत्र 21 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 6 बैठकों का आयोजन तय किया गया है।
आमतौर पर धर्मशाला में शीतकालीन सत्र का आयोजन दिसंबर महीने के अंतिम दिनों में किया जाता रहा है, लेकिन बीते वर्ष से इसे नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने की नई व्यवस्था शुरू की गई है। सत्र को समय से पहले आयोजित करने के पीछे मुख्य वजह दिसंबर में धर्मशाला में उमड़ने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ है। दिसंबर में पर्यटकों की चहल-पहल के कारण पैदा होने वाली प्रशासनिक और यातायात संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही इस बार सत्र को नवंबर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।










