वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, चुवाड़ी-चम्बा सुरंग और जोत-साच-पांगी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की उठाई मांग

​कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, चुवाड़ी-चम्बा सुरंग और जोत-साच-पांगी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की उठाई मांग

​नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जिला चम्बा की विभिन्न महत्वपूर्ण और लंबित सड़क परियोजनाओं तथा बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की।

​बैठक के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने चम्बा जिले में आवागमन को सुगम बनाने और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के कायाकल्प पर जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष चुवाड़ी से चम्बा तक एक नई सुरंग के निर्माण की पुरजोर वकालत की, जिससे क्षेत्र के लोगों को बारह महीने निर्बाध और सुलभ परिवहन की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने द्रमण-सिंहुता-चुवाड़ी-चम्बा वाया जोत-तीसा-साच-पांगी सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की औपचारिक मांग भी रखी।

विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं की स्वीकृति से न केवल क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा, बल्कि पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी एक नई दिशा मिलेगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!