वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप गाड़ी से डेढ़ किलो से ज्यादा चरस बरामद, चालक गिरफ्तार

मंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप गाड़ी से डेढ़ किलो से ज्यादा चरस बरामद, चालक गिरफ्तार

​हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सरकाघाट थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 1.567 किलोग्राम चरस बरामद की है। तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए नशे की इस खेप को गाड़ी के अंदर बेहद शातिराना तरीके से छिपा रखा था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से वह बच नहीं सका।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन सरकाघाट पुलिस की एक टीम चंडैश इलाके में मौजूद थी और वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पटड़ीघाट की दिशा से आ रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर धातु की एक प्लेट संदिग्ध अवस्था में लगी हुई मिली। जब पुलिस ने उस प्लेट को हटाकर देखा, तो उसके नीचे छिपाकर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट को खोलने पर उसमें से 1 किलो 567 ग्राम चरस पाई गई।

​पुलिस ने मौके पर ही चरस की खेप को सील कर अपने कब्जे में ले लिया और गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमर सिंह के रूप में हुई है, जो मंडी जिले की पधर तहसील का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकाघाट थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है, ताकि पूछताछ के लिए उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जा सके। पुलिस इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से खरीदी थी और इसे आगे किस इलाके में सप्लाई किया जाना था, साथ ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!