वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली, लोगों से शामिल होने की अपील

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली, लोगों से शामिल होने की अपील

​कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों से नाम काटे जाने और लोकतंत्र पर हमले के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जन मार्च और महारैली में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

​रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे गए, नियम-कानून तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गईं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों सहित देश के लोकतंत्र की चिंता करने वाले सभी नागरिकों से 1 नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि वोट आपका है और यह लड़ाई भी आपकी ही है।

​इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे 1 नवंबर की इस रैली का खुद ही जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा और उसके सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए तंज कसा कि वे अगले सात दिन तक भी इसी जोश और लगन के साथ रैली का प्रचार जारी रखें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!