वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ग्लाडा की बड़ी कार्रवाई: 4 अनधिकृत कॉलोनियां ध्वस्त, 2 सील; आम जनता को बिना मंजूरी प्लॉट न खरीदने की हिदायत

ग्लाडा की बड़ी कार्रवाई: 4 अनधिकृत कॉलोनियां ध्वस्त, 2 सील; आम जनता को बिना मंजूरी प्लॉट न खरीदने की हिदायत

​ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) के मुख्य प्रशासक विकास हीरा, पीसीएस के कड़े निर्देशों के तहत अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत इमारतों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में ग्लाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक की ओर से जारी सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण के आदेशों पर अमल करते हुए वीरवार को प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा ग्लाडा के रेगुलेटरी विंग की इन्फोर्समेंट टीम ने लुधियाना के गांव भट्टियां, बहादरके, काकोवाल, नूरवाला और सुजातवाल में संयुक्त अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बनी 4 अनधिकृत कॉलोनियों और 2 अनधिकृत इमारतों में किए गए अवैध निर्माणों व ढांचों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया या उन्हें पूरी तरह सील कर दिया गया।

​ग्लाडा अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित डेवलपर्स को पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण का कार्य लगातार जारी रखा गया था, जिसके चलते यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। विशेष रूप से गठित टीम द्वारा चलाया गया यह पूरा अभियान बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अधिकारियों का कहना है कि ग्लाडा ने अवैध निर्माणों को शुरुआती स्तर पर ही पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से आने वाले सप्ताहों में इस तरह के और भी अभियान चलाने की ठोस योजना बनाई है।

​इस कार्रवाई के साथ ही ग्लाडा के मुख्य प्रशासक ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखें और किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट या इमारतें खरीदने से पूरी तरह बचें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भविष्य में पीने के पानी की आपूर्ति, सीवरेज, पक्की सड़कें, बिजली कनेक्शन और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं के न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि कोई भी संपत्ति खरीदने या उसमें निवेश करने से पहले ग्लाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वीकृत और नियमित कॉलोनियों की सूची में उस जगह की कानूनी स्थिति की जांच जरूर कर लें, ताकि वे किसी भी तरह के वित्तीय नुकसान और कानूनी पेचदगियों से बच सकें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!